• Fri. May 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

‘ऑल-विमेन राफ्टिंग अभियान’ की महिला टीम को बड़े हर्षोल्लास के साथ विदाई कर मेंहदीघाट से रिवर राफ्टिंग टीम को फ्लैग ऑफ करके कानपुर नगर के लिए रवाना किया

ByTen News One Desk

Nov 18, 2024
265 Views

‘ऑल-विमेन राफ्टिंग अभियान’ की महिला टीम को बड़े हर्षोल्लास के साथ विदाई कर मेंहदीघाट से रिवर राफ्टिंग टीम को फ्लैग ऑफ करके कानपुर नगर के लिए रवाना किया



टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनन्द, प्रभागीय वनाधिकारी श्री हेमन्त सेठ एवं सीएमओ बीएसएफ डॉ प्रवीण कुमार झा, कमांडेड इन चीफ श्री मनोज सुंदर याल की उपस्थित में गंगोत्री से प्रारंभ होकर गंगा सागर तक जाने वाली ‘ऑल-विमेन राफ्टिंग अभियान’ की महिला टीम को बड़े हर्षोल्लास के साथ विदाई कर मेंहदीघाट से रिवर राफ्टिंग टीम को फ्लैग ऑफ करके कानपुर नगर के लिए रवाना किया गया l जिलाधिकारी ने टीम को जनपद का इत्र भेट किया l

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान में गंगोत्री से गंगासागर के लिए बीएसएफ महिला जवानों का दल एक ऐतिहासिक यात्रा के लिए मां गंगा की गोद में निकला है।

पूरी टीम राफ्टिंग के माध्यम चल रही है और जो महत्वपूर्ण स्थान हैं वहां लोगों से मिलकर दो संदेश दे रहे हैं। जिसमे एक मां गंगा की निर्मलता व अविरलता बनाये रखने और दूसरा “महिला सशक्तिकरण” हेतु महिलाओं को स्वालंबन की बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि एक दल कन्नौज में रुककर कन्नौज, कन्नौज के इत्र व कल्चर, भूमि, पर्यावरण का अनुभव लिया।

बच्चों के उत्साह बर्धन व महिलाओं के मोटिवेशन हेतु कई कार्यक्रम हुए जिसमें राफ्टिंग टीम की बालिकाओं/महिलाओं ने अपना- अपना अनुभव भी साझा किया। कहा कि ऑल-विमेन राफ्टिंग अभियान’ टीम अगले पढ़ाव के लिए जनपद कन्नौज से प्रस्थान कर रही है, उनकी यह मेहनत निश्चय रूप से मां गंगा की निर्मलता व अविरलता और महिलाओं को जागरूक करने में सहायक बनेगी।

इस अवसर पर जोन-3 कमांडेंट श्री दिनेश सिंह, असिस्टिेंट कमांडेट श्री विकास सिंह, महिला लीडर सुश्री प्रिया मीणा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉo पूरन सिंह सहित बीएसएफ के जवान व छात्र/छात्रायें मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!