• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नांगलोई फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, 1 की मौत

ByTen News One Desk

Sep 26, 2025
237 Views

नांगलोई फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, 1 की मौत



टेन न्यूज़ !! २६ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : नरेश शर्मा, लोकेशन : दिल्ली


दिल्ली रोहतक रोड, नांगलोई फ्लाईओवर के पास आज एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ, जिसमें राजस्थान रोडवेज की बस ने पैदल सड़क पार कर रहे लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह बस हनुमानगढ़ से दिल्ली आईएसबीटी जा रही थी, बस नंबर RJ 07 PB 6304 है। स्थानीय लोगों ने मौके पर बस का ड्राइवर और कंडक्टर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

नांगलोई थाना पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर शव को आगे की कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया। टेन न्यूज़ के लिए दिल्ली से नरेश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!