खाद्य विभाग का अभियान जारी, विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए लिए गए सैंपल![]()
टेन न्यूज़ ii 12 जून 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच की गई।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास एवं वीरन सिंह की टीम द्वारा देवकली चौराहा स्थित प्रतिष्ठानों से दो दूध के नमूने, जालौन रोड स्थित प्रतिष्ठानों से दो दूध के नमूने तथा कानपुर रोड, औरैया स्थित प्रतिष्ठान से एक दूध का नमूना संग्रहित किया गया।
इसके अतिरिक्त दिबियापुर स्थित प्रतिष्ठान से सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। वहीं गौशाला रोड फूलगंज स्थित प्रतिष्ठान से साबुत हल्दी, बदनपुर स्थित प्रतिष्ठान से धनिया पाउडर एवं हल्दी पाउडर तथा फूलमती मंदिर क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठान से हल्दी पाउडर एवं मिर्च पाउडर के नमूने संग्रहित किए गए।
सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।