बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा में अज्ञात वाहन से चार गौवंशों की दर्दनाक मौत, गौरक्षक संघ अध्यक्ष ने जताया रोष

By Ten News One Desk

Published on:

511 Views

मीरानपुर कटरा में अज्ञात वाहन से चार गौवंशों की दर्दनाक मौत, गौरक्षक संघ अध्यक्ष ने जताया रोष

टेन न्यूज।। 05 अगस्त 2025 ।। पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अल्ट्राटेक फैक्ट्री के सामने मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर चार गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा मौके पर पहुंचे और गहरा रोष प्रकट किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासन की लापरवाही करार देते हुए कहा कि “सरकार और प्रशासन यदि समय रहते आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाता तो आज यह दर्दनाक हादसा नहीं होता।”

उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए शासन को चेताया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो गौरक्षक संघ व्यापक आंदोलन करेगा।

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों ने मांग की कि हाईवे पर वाहन नियंत्रण और गौवंश की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment