• Fri. Sep 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

ByTen News One Desk

Sep 25, 2026
7 Views

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश


टेन न्यूज़ !! २५ सितम्बर २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर

कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

औद्योगिक संस्थान रोजा में जल निकासी की समस्या पर जिलाधिकारी ने नाला निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं नियमित प्रगति की निगरानी के लिए समिति गठित करने को कहा। ददरौल के ग्राम जमौर गौटिया में क्षतिग्रस्त सड़क के संबंध में उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

जनपद के उद्यमियों की विद्युत संबंधी समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गलत विद्युत बिलों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा भविष्य में बिलों में त्रुटि न होने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यमियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

औद्योगिक ग्रोथ सेंटर जमौर में पीएसी सेंटर स्थापित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने यूपीसीडा के अवर अभियंता को आवश्यक भूमि की व्यवस्था के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र जमौर में विद्युत फीडर निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंता को कार्य में तेजी लाकर अक्टूबर माह में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को और गति मिल सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ईंट-भट्ठों में कोयला डालने वाली मशीन का निर्माण करने वाले उद्यमी शुभम खन्ना को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया।

बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!