शारदीय नवरात्र एवं रामलीला आयोजन के दृष्टिगत शोभायात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण![]()
08 अक्टूबर से पूर्व शोभायात्रा मार्ग की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
टेन न्यूज़।। 29 सितम्बर 2026 ।। डीपी सिंह @डेस्क न्यूज
शाहजहांपुर। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 से होगा तथा विजयदशमी का मुख्य पर्व 20/21 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में ओसीएफ रामलीला मैदान एवं खिरनीबाग रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन एवं रावण दहन किया जाएगा।
खिरनीबाग रामलीला का शुभारंभ 08 अक्टूबर 2026 को श्री गणेश पूजन कार्यक्रम के साथ होगा। इसी क्रम में 08 अक्टूबर को अपराह्न 04:00 बजे थाना कोतवाली स्थित गांधीगंज (श्री नर्सिंग भगवान मंदिर) से श्री गणेश शोभायात्रा प्रारंभ होकर रंगमहला, चारखम्भा, चौक, कच्चा कटरा, अंजान चौकी, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार थाने के सामने से होते हुए खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां रात्रि लगभग 08:00 बजे गणेश पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा।
शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का आज 29 सितंबर 2026 को अपराह्न 12:30 बजे नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय, अधिशासी अभियंता जलकल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस यातायात सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मार्ग में सीवर लाइन, गड्ढों, टूटी नालियों, जल निकासी, जर्जर एवं लटके हुए विद्युत तारों तथा विद्युत पोलों की स्थिति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शोभायात्रा के आयोजन से पूर्व, 08 अक्टूबर 2026 तक सभी आवश्यक मरम्मत एवं व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त कराना सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साथ ही दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा शोभायात्रा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान मार्ग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए क्षेत्राधिकारी पुलिस यातायात को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।