• Wed. Jun 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बुद्ध पूर्णिमा पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’: छठ घाट पर भव्य गंगा आरती, दीपदान से सजा आस्था का अद्भुत संगम

ByTen News One Desk

May 2, 2026
30 Views

बुद्ध पूर्णिमा पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’: छठ घाट पर भव्य गंगा आरती, दीपदान से सजा आस्था का अद्भुत संगम


टेन न्यूज़ ii 02 मई 2026 ii डीपी सिंह डेस्क न्यूज़,
लोकेशन: शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत खन्नौत नदी स्थित छठ घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी और भक्तिमय वातावरण ने पूरे घाट को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह आयोजन प्रकृति, संस्कृति और साधना के संगम का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि श्री रामकुमार (नगर कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं जिला गंगा समिति सदस्य राकेश कुमार पाण्डेय सहित सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत आरती में भाग लिया।

स्वच्छता से सेवा तक, दिनभर चले आयोजन
प्रातःकाल नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा छठ घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जबकि सायंकाल गोष्ठी, दीपदान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से गंगा संरक्षण का संदेश दिया गया।

हर माह पूर्णिमा को होगी आरती
जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने घोषणा की कि अब प्रत्येक पूर्णिमा को नियमित रूप से गंगा आरती आयोजित की जाएगी। साथ ही उपस्थित जनसमूह को गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

अतिथियों का सम्मान, संदेश का विस्तार
कार्यक्रम संयोजक अभिनव कश्यप एवं शिवनन्दन द्वारा जिला गंगा समिति की ओर से मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सावित्री शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए इसमें जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर देवेश, प्रमोद, सुशील, मदन, राजेश, जगजीत शर्मा, आलोक, हरि सिंह नेगी, हिमांशु सक्सेना, रेखा, सुषमा समेत अनेक स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

भव्य गंगा आरती और दीपदान के इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान की, बल्कि प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया।
(अटेंड टेन न्यूज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!