• Sat. May 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गंगा एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: ट्रक का टायर फटा, कार के उड़े परखच्चे—एक ही परिवार के तीन जिंदगी से जूझ रहे

ByTen News One Desk

May 2, 2026
11 Views

गंगा एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: ट्रक का टायर फटा, कार के उड़े परखच्चे—एक ही परिवार के तीन जिंदगी से जूझ रहे


टेन न्यूज़ ii 02 मई 2026 ii रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो | लोकेशन: रायबरेली
रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फटने से वह अनियंत्रित हो गया और सामने चल रही कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
जानकारी के मुताबिक हादसा डलमऊ क्षेत्र के कटघर गांव के पास हुआ। प्रयागराज की ओर जा रहा ट्रक अचानक टायर फटने से बेकाबू हो गया। चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक डिवाइडर के पास चल रही कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोग उसमें फंस गए।

चीख-पुकार से दहला इलाका, ग्रामीण बने मददगार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही डलमऊ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला।

अस्पताल में जिंदगी की जंग

घायलों को एंबुलेंस के जरिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घायल परिवार जौनपुर जिले का निवासी है

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी जारी है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
(टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!