• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छात्र जीवन में परिश्रम और मष्तिष्क का प्रयोग सफलता की कुंजी : एसपी राजेश द्विवेदी

ByTen News One Desk

Aug 23, 2025
154 Views

छात्र जीवन में परिश्रम और मष्तिष्क का प्रयोग सफलता की कुंजी : एसपी राजेश द्विवेदी



टेन न्यूज।। 23 अगस्त 2025 ।। रिपोर्ट : नीरज शर्मा
लोकेशन : शाहजहांपुर


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं यातायात निदेशालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर राजेश द्विवेदी ने कैंट स्थित नालंदा स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात, साइबर क्राइम और महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान सीओ ट्रैफिक संजय कुमार सिंह ने साइबर अपराध से बचाव, प्रभारी ट्रैफिक विनय कुमार पांडेय ने यातायात नियम, महिला आरक्षी प्रीति यादव ने महिला सशक्तिकरण व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

एसपी राजेश द्विवेदी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि “जीवन में सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचने के लिए छात्र जीवन में ही मष्तिष्क का सर्वाधिक प्रयोग और परिश्रम लाभदायक सिद्ध होगा।”
प्रश्नोत्तरी सत्र में छात्रों ने कैरियर, यातायात व्यवस्था, साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल किए, जिनके जवाब पाकर वे उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर प्रिंसिपल श्रद्धा सैनी सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर नीरज शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!