बेटे की शादी का कार्ड बांटने गए पिता की हुई मृत्यु पीलीभीत में टाइगर के हमले से महिला की मौत, जंगल किनारे मिला शव टेट पर छूट से इनकार पर भड़के शिक्षक, शिक्षा राज्य मंत्री का फूंका पुतला, मार्च में देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
---Advertisement---

अन्नदाता किसानों की उपेक्षा कर रही है सरकार : सपा

By Ten News One Desk

Published on:

110 Views

अन्नदाता किसानों की उपेक्षा कर रही है सरकार : सपा

टेन न्यूज।। 23 अगस्त 2025 ।। रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज

जनपद कन्नौज में समाजवादी पार्टी नेताओं ने कलेक्टे्रट पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान सहकारी समितियों व सहकारी संघों में खाद-बीज की भारी कमी पर चिंता जताई गई।

सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। महंगे खाद-बीज और दवाओं के कारण उत्पादन लागत बढ़ रही है, लेकिन फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। आलू किसानों को भी इस बार दाम न मिलने से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव व सपा नेता जयकुमार तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों की आवाज़ उठाती रही है, जबकि भाजपा सरकार किसानों को उनके हक से वंचित कर रही है।

वरिष्ठ नेता अनिल पाल व कल्याण सिंह दोहरे ने आरोप लगाया कि जब किसान आवाज उठाते हैं तो सरकार लाठियाँ चलाकर उनका दमन करती है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद नहीं, बल्कि लंबी लाइनें और लाठियां मिल रही हैं।

ज्ञापन में मुख्य मांगें राखी जिसमें प्रमुख सहकारी समितियों व संघों में तत्काल DAP, NPK, पोटाश व बीज उपलब्ध कराए जाएं। खाद-बीज वितरण में सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा कालाबाजारी पर रोक लगे।

परिवहन एजेंसियों को समय से खाद-बीज पहुंचाने के आदेश व हीलाहवाली पर दंडात्मक कार्रवाई हो। किसानों को फसलों की सिंचाई हेतु निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बाढ़ प्रभावित किसानों के नुकसान का सर्वे कर उन्हें मुआवजा दिया जाए।

इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, अनिल पाल, महासचिव रामसेवक राजपूत, अध्यक्ष पीपी सिंह वघेल, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन समेत कई सपा पदाधिकारी मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment