• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भट्ठा मजदूरों के पास पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम, कुष्ठ रोग को लेकर किया जागरूक

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
42 Views

भट्ठा मजदूरों के पास पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम, कुष्ठ रोग को लेकर किया जागरूक


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।

अजीतमल स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण एवं श्रमिक क्षेत्रों में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम बिलावा स्थित एक ईंट भट्ठे पर कैंप लगाकर मजदूरों व महिलाओं को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया।

कैंप के दौरान टीम ने उपस्थित श्रमिकों को कुष्ठ रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एनएमएस मनोज मिश्रा ने बताया कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है और न ही यह स्पर्श करने से फैलता है।

उन्होंने कहा कि यदि शरीर पर किसी प्रकार का सफेद या हल्के रंग का दाग दिखाई दे, या किसी अंग में सुन्नता महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श लें।

मनोज मिश्रा ने बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज पूरी तरह संभव है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। समय पर उपचार से रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है और समाज में किसी प्रकार की भ्रांति या भेदभाव की आवश्यकता नहीं है।

इस जागरूकता शिविर में सीएचसी के अभिषेक यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की मजदूरों और ग्रामीणों ने सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!