“तिलहर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: साइकिल सवार को मारी टक्कर, चालक फरार”
टेन न्यूज़ ii 21 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर। मनोज अस्पताल के ठीक सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार काफी तेज गति में था और अचानक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद बाइक सवार मौके पर ही अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
