तिलहर में नाली पर अवैध निर्माण रुकवाया, ईओ कल्पना शर्मा ने की त्वरित कार्रवाई
टेन न्यूज़ !! १४ जुलाई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर, शाहजहांपुर
तिलहर नगर के मोहल्ला उम्मरपुर में आईटीआई संस्थान के निकट एक मकान स्वामी द्वारा सरकारी नाली पर स्लैब डालकर पक्की दीवार बनाने का मामला सामने आया है। जैसे ही इस अवैध निर्माण की सूचना नगर पालिका प्रशासन को मिली, ईओ कल्पना शर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
ईओ के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्ति पर इस प्रकार का अतिक्रमण नियमों का उल्लंघन है और भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और सख्ती का संदेश गया है।
टेन न्यूज़ के लिए तिलहर से रिपोर्ट।







