बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियमों की दी गई अहम जानकारी, दिलाई गई शपथ

By Ten News One Desk

Published on:

136 Views

रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियमों की दी गई अहम जानकारी, दिलाई गई शपथ

टेन न्यूज़ !! २० जुलाई २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज।

जिला यातायात पुलिस द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को सड़क सुरक्षा और दुर्घटना से बचाव के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी यातायात आफाक ख़ां ने रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट की अनिवार्यता और इनके लाभों को विस्तार से समझाया।

यातायात प्रभारी ने रिक्रूट आरक्षियों से सीधे संवाद करते हुए उनसे यातायात से जुड़े सवाल भी पूछे और उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई। उद्देश्य था – उन्हें न केवल स्वयं के लिए जागरूक बनाना, बल्कि भविष्य में आम जनता को भी सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना।

इस अवसर पर उप निरीक्षक महेश सिंह, जेटीसी मेजर, उस्ताद, एवं यातायात पुलिस से मुख्य आरक्षी विजय कुमार और दीपक कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment