• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बीसलपुर में मुस्लिम धर्म गुरुओं ने लोगो के साथ मिलकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे, हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया

ByTen News One Desk

Apr 26, 2025
345 Views

बीसलपुर में मुस्लिम धर्म गुरुओं ने लोगो के साथ मिलकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे, हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया



टेन न्यूज़ !! २६ अप्रैल २०२५ !!  सिराज अंसारी@ बीसलपुर/पीलीभीत


आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव नईम रज़ा के नेतृत्व में बीसलपुर जुम्मे की नमाज के बाद पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जिला पीलीभीत के बीसलपुर में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं ने मिलकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया।

आजाद समाज पार्टी ने मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

पहलगाम में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा समर्थित आतंकी संगठन टीआरएफ ने निहत्थे लोगों पर अंधा-धुंध फायरिंग की थी। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिर्जा से बातचीत करते हुए कहा, कि देश में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है आतंकवाद जैसी घटनाओं पर पूरा भारत देश एकजुट होकर खड़ा है, आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन करने की मांग भी भारत सरकार से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!