बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

कन्नौज में सपा नेताओं ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती

By Ten News One Desk

Published on:

123 Views

कन्नौज में सपा नेताओं ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती

जिला अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम

टेन न्यूज।। 15 अक्टूबर 2025 ।। रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
लोकेशन : कन्नौज

कन्नौज जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय कन्नौज में बुधवार को देश के “मिसाइल मैन” और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कलीम खान ने की। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जिला अध्यक्ष कलीम खान ने डॉ. कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वे एक महान वैज्ञानिक और इंजीनियर थे, जिन्होंने भारत की रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को नई दिशा दी, जिसके कारण उन्हें “मिसाइल मैन” कहा जाता है।

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन और विधानसभा अध्यक्ष पी.पी. सिंह बघेल ने कहा कि डॉ. कलाम सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के प्रतीक थे। समाजवादी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश को नई ऊर्जा देने का कार्य करेंगे।

नेताओं ने बताया कि कन्नौज के फखिरपुर गांव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रयासों से किसानों को ट्यूबवेल फ्री बिजली, घरेलू विद्युत कनेक्शन और आटा चक्कियों के लिए ऊर्जा आपूर्ति जैसी सौगातें दी गईं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के दौरान सौर ऊर्जा प्लांट बंद पड़े थे, जिन्हें समाजवादी विरोध के बाद चालू कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला महासचिव रामसेवक राजपूत, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, यश कुमार दोहरे, रजनीकांत यादव, विजय द्विवेदी, शरद यादव, गुलशाद अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment