• Wed. Jul 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में पुलिस पेंशनर्स के साथ एसपी ने की गोष्ठी, समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ByTen News One Desk

Jul 22, 2026
3 Views

कन्नौज में पुलिस पेंशनर्स के साथ एसपी ने की गोष्ठी, समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


टेन न्यूज ii 22 जुलाई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनसे संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा उनके लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पेंशनर्स से एक-एक कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पुलिस परिवार के सम्मानित सदस्य हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में विभाग और समाज की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका अनुभव विभाग के लिए आज भी प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक है। उन्होंने अधिकारियों से पेंशनर्स के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

गोष्ठी में पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित जनपद के अनेक पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

— प्रभाष चंद्र, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!