• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में नवनिर्वाचित चेयरमैन के प्रयासों से वर्षों से लंबित बिजली समस्या का समाधान, लगवाया गया नया ट्रांसफॉर्मर

ByTen News One Desk

Jun 13, 2026
11 Views

कटरा में नवनिर्वाचित चेयरमैन के प्रयासों से वर्षों से लंबित बिजली समस्या का समाधान, लगवाया गया नया ट्रांसफॉर्मर


टेन न्यूज़ !! १३ जून २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर।

नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. पूजा कसाना के प्रयासों से मोहल्ला इस्लामनगर की वर्षों पुरानी बिजली समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार करीब आठ वर्षों से मोहल्ले के लोग बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष की सक्रिय पहल के चलते मात्र 10 दिनों के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित करा दिया गया।

नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। ट्रांसफॉर्मर स्थापित होने के बाद वार्डवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. पूजा कसाना का आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस जनहित कार्य को पूरा कराने में अरिश भाई ने लगातार प्रयास किए। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. पूजा कसाना ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया।

इसके अलावा नगर के मुख्य बाजार में लंबे समय से उपेक्षित नालों की सफाई का कार्य भी कराया गया, जिससे स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों को राहत मिली है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था में सुधार होने से जलभराव की समस्या कम होगी और बाजार क्षेत्र अधिक स्वच्छ रहेगा।

मोहल्ला इस्लामनगर के निवासियों ने डॉ. पूजा कसाना, उनके पति दानिश जीशान खान, देवर आरिफ खान तथा अरिश भाई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो कार्य वर्षों से लंबित था, वह अब कम समय में पूरा हो सका है। वार्डवासियों ने उनके जनहित कार्यों एवं जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!