• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बीसलपुर : हज़रत सैय्यद मर्द साहब रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स पाक शुरू, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

ByTen News One Desk

Jun 13, 2026
11 Views

बीसलपुर : हज़रत सैय्यद मर्द साहब रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स पाक शुरू, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़


टेन न्यूज़ !! १३ जून २०२६ !! सिराज अंसारी

बीसलपुर/पीलीभीत । ईदगाह चौराहा स्थित हज़रत सैय्यद मर्द साहब रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स पाक का शुभारंभ अकीदत और रूहानियत के माहौल में हो गया। उर्स में दूर-दराज़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ज़ायरीन पहुंच रहे हैं और दरगाह शरीफ पर हाज़िरी देकर मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांग रहे हैं।

उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा है। उर्स के साथ लगे मेले में खानपान, घरेलू उपयोग की वस्तुओं तथा बच्चों के मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। देर रात तक दरगाह परिसर और मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

उर्स के दौरान मशहूर कव्वाल खलील साबरी ने अपने सूफियाना कलामों से समां बांध दिया। उनका लोकप्रिय कलाम “तुम्हें देखेंगे सब मेले में तो मेला कौन देखेगा” सुनकर अकीदतमंद झूम उठे और पूरा माहौल इश्क-ए-रसूल तथा सूफियाना रंग में रंग गया।

उर्स कमेटी के अनुसार यह धार्मिक आयोजन 11, 12 और 13 जून तक चलेगा। 13 जून को सुबह 10 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

उर्स के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दरगाह परिसर, मुख्य मार्गों तथा मेले के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

बीसलपुर नहर वाली पुलिया के पास स्थित गाज़ी कामालिया होटल के संचालक नूर हसन एवं उनके सहयोगी अयान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्स पाक का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शिरकत कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!