• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में फूड इंस्पेक्टर ने टीम के साथ नगर दुकानों पर छापेमारी कर दूध के सैंपल भरे, व्यापारियों में हड़कंप मचा

ByTen News One Desk

May 31, 2024
287 Views

तिलहर में फूड इंस्पेक्टर ने टीम के साथ नगर दुकानों पर छापेमारी कर दूध के सैंपल भरे, व्यापारियों में हड़कंप मचा



टेन न्यूज़ !! ३१ मई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर में फूड इंस्पेक्टर ने टीम के साथ नगर दुकानों पर छापेमारी मोहल्ला निजामगंज में आनंद दूध प्रोडक्ट की दुकान पर छापा मार कर दूध के सैंपल भरे।

बही फ्रूड इंस्पेक्टर की कार्रवाई को देखकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। और सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान में बंद कर दी। खबर मिलते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ़ रवि ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया।

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9:30 बजे फूड इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा टीम के साथ नगर के मोहल्ला निजामगंज स्थित आनंदा दूध प्रोडक्ट के प्रतिष्ठान पर पहुंच गए।और दुकान स्वामी आलोक गुप्ता की दुकान पर छापा मारकर दूध के सैंपल लिए।नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आनंदा दूध के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल फेल होने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फूड इंस्पेक्टर की कार्यवाही को देखकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। और सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर दी। खबर मिलते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया।

श्री शर्मा ने बताया कि तिलहर में छापामारी करने के बाद मीरानपुर कटरा में मधुसूदन की दुकान पर पहुंचकर वहां भी दूध के सैंपल लिए गए। छापामार कार्रवाई के दौरान के फूड इंस्पेक्टर रवि शर्मा व इंद्र राज मौर्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!