• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर नवीन गल्ला मंडी समिति मंडी में लगे वाटर कूलर खराब, व्यापारी परेशान

ByTen News One Desk

May 31, 2024
359 Views

तिलहर नवीन गल्ला मंडी समिति मंडी में लगे वाटर कूलर खराब, व्यापारी परेशान



टेन न्यूज़ !! ३१ मई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर नवीन गल्ला मंडी समिति में लगे वाटर कूलर शोपी इस भीषण गर्मी में व्यापारियों और किसान ठंडा पानी पीने को दर-दर भटक रहे। और व्यापारी और किसानों को ठंडा पीने के लिए नहीं मिल पा रहा है। नाराज व्यापारियों ने तत्काल वाटर कूलर ठीक करने की मांग की है।

नवीन गल्ला मंडी समिति में चार वाटर कूलर लगे हुए हैं। जिनमें से दो वाटर कूलर पानी नहीं दे रहे हैं और दो वाटर कूलर में भी कम पानी निकल रहा है और ठंडा पानी नहीं हो रहा है। जिसके कारण व्यापारी और किसान ठंडा पानी पीने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

नाराज व्यापारियों ने तत्काल वाटर कूलर ठीक करने की मांग की है। मंडी सचिव रामनिवास ने बताया कि वाटर कूलर ठीक कराए जा रहे हैं शीघ्र ही पानी की सप्लाई ठीक हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!