कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
---Advertisement---

भंडारा में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से सम्पन्न, प्रसाद वितरण व भजन-कीर्तन से गूंजा गांव

By Ten News One Desk

Published on:

276 Views

भंडारा में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से सम्पन्न, प्रसाद वितरण व भजन-कीर्तन से गूंजा गांव

टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२५ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत।

जिला पीलीभीत के ग्राम भंडारा में इस बार जन्माष्टमी पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम वासियों और मित्र मंडल की ओर से सुबह से ही विशेष तैयारियां की गईं। मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

दिन में श्रद्धालुओं के लिए कड़ी-चावल और खीर का प्रसाद तैयार कर शनि देव ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में वितरण किया गया। बड़ी संख्या में गांव के लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। इस मौके पर महिलाओं और युवाओं ने प्रसाद वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई।

शाम को मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय गायक मंडलियों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने भी श्रीकृष्ण की झांकी निकालकर लोगों का मन मोह लिया।

भजन-कीर्तन के दौरान पूरा गांव “हरे कृष्ण-हरे राम” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तगण देर रात तक भक्ति-संगीत का आनंद लेते रहे।

ग्राम भंडारा के ग्रामीणों और मित्र मंडल ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment