• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में ग्राम उदैतापुर, विकास खंड कन्नौज में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ

ByTen News One Desk

Aug 25, 2025
226 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में ग्राम उदैतापुर, विकास खंड कन्नौज में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ



टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए कहा कि सभी अपनी समस्याएं बताएं, प्रशासन आप लोगों के साथ है और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने एक-एक करके ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

इस अवसर पर जिला दिव्यांग अधिकारी द्वारा बताया कि सभी दिव्यागजनों को दिव्यांग पेंशन नियमित रूप से मिल रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ठीक इसी प्रकार सरकार द्वारा संचालित योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, आवास, निराश्रित महिला पेंशनध् वृद्धा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए । उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि गौशालाओं में निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को संरक्षित वातावरण में आश्रय देना है। यह योजना केवल गोवंश की सुरक्षा नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण और ग्राम्य अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करने का माध्यम है।

उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम वासियों द्वारा छुट्टा गोवंश की सूचना मिलने पर निराश्रित गोवंश को शीघ्रातिशीघ्र गौशालाओ में संरक्षित किया जाए। साथ ही सड़क, जल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएम सूर्य घर योजना, फॉर्मर रजिस्ट्री जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित सभी बिन्दुओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वदेश गुप्ता, पीडी डीआरडीए राम औतार सिंहं, उपायुक्त मनरेगा दिनेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!