• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

ByTen News One Desk

Jul 9, 2026
23 Views

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश


टेन न्यूज़ ii 09 जुलाई 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल एवं उप जिलाधिकारी अमरिया मयंक गोस्वामी ने नवीन बरेली–सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अधिकारियों ने थाना अमरिया एवं थाना जहानाबाद क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग तथा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।

निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन, सड़क सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कार्यदायी संस्था राज कॉरपोरेशन लिमिटेड को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य, सड़क मरम्मत, गड्ढों का भराव, आवश्यक संकेतक (साइनेज), रिफ्लेक्टर एवं अन्य सुरक्षा संबंधी कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त करने तथा प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!