• Thu. Jul 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में दीवार गिरने से युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

ByTen News One Desk

Jul 9, 2026
5 Views

तिलहर में दीवार गिरने से युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर


टेन न्यूज़ ii 09 जुलाई 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहाँपुर। तिलहर तहसील क्षेत्र के गांव उखकली में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दीवार गिरने से 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम गांव उखकली निवासी रतिपाल (28 वर्ष) जानवर खोलने के लिए गया था। इसी दौरान बारिश के कारण अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों द्वारा युवक के उपचार की व्यवस्था कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!