• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा अपनी बेटी की हत्या करने वाला पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ByTen News One Desk

Aug 24, 2024
193 Views

थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा अपनी बेटी की हत्या करने वाला पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल



टेन न्यूज़ !! २४ अगस्त २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी नगर कन्नौज कमलेश कुमार के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व मे कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा अपनी बेटी की हत्या करने वाले पिता को किया गया गिरफ्तार ।

संक्षिप्त विवरण :- कल दिनाँक 23.08.2024 की रात्रि 10:51 बजे श्रीमती लता पत्नी सुरेंद्र सिंह तोमर निवासी मोहल्ला होली थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज ने 1090 पर सूचना दी कि मेरी बेटी पारूल पत्नी विराट रक्षाबंधन पर मायके आई थी,किसी ने जान से मार दिया है।

उक्त सूचना पर पीआरवी तथा थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतिका पारुल पुत्री सुरेंद्र पत्नी विराट निवासी होली मोहल्ला थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज उम्र करीब 40 वर्ष के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया तथा घटना स्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट द्वारा किया गया lआज दिनाँक 24.08.2024 को मृतिका की मां लता तोमर पत्नी सुरेंद्र सिंह तोमर निवासी होली मोहल्ला कोतवाली कन्नौज ने अपने पति सुरेंद्र सिंह तोमर पर बसूली से सिर में वार कर बेटी की हत्या कर देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली कन्नौज पर मु0अ0सं0-713/2024 धारा-103(1)/115(2) बीएनएस बनाम सुरेंद्र सिंह तोमर पंजीकृत किया गया है। महिला सम्बन्धी अपराध के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त सुरेन्द्र सिह तोमर पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी मोहल्ला होली थाना कोतवाली कन्नौज जिला कन्नौज को आज दिनांक 24.08.2024 को पंचकुईया मन्दिर के पास मो0 शेखपुरा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!