• Sat. Jul 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सरकारी तालाब पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर पंचायत कटरा सख्त, कब्जाधारकों को नोटिस जारी

ByTen News One Desk

Jul 4, 2026
3 Views

सरकारी तालाब पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर पंचायत सख्त, कब्जाधारकों को नोटिस जारी


टेन न्यूज़ ii 04 जुलाई 2026 ii रिपोर्टर: पप्पू अंसारी

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर पंचायत ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। नगर पंचायत की ओर से तालाब की भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि तय समय में कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन नियमानुसार अतिक्रमण हटाएगा और उसका पूरा खर्च संबंधित कब्जाधारकों से वसूला जाएगा।

नगर पंचायत द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि कटरा-खुदागंज मार्ग स्थित मुगलान मोहल्ले में गाटा संख्या 820 की भूमि राज्य सरकार की संपत्ति है, जो सरकारी अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। यह तालाब क्षेत्रीय जल निकासी का प्रमुख स्रोत है, जहां आसपास के घरों का पानी एकत्र होता है। आरोप है कि कुछ लोग रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डालकर तालाब को पाटने का प्रयास कर रहे हैं।

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने पूर्व नगर पंचायत सदस्य मिर्जा नईम बेग सहित कई लोगों को नोटिस जारी किया है। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार निवेदिता सिंह ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तिलहर उपजिलाधिकारी जीत सिंह रॉय को भेज दी है। स्थानीय लोगों ने भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!