• Sat. Jul 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सरकारी योजनाओं से पात्र पिछड़ा वर्ग का कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे : साध्वी निरंजन ज्योति

ByTen News One Desk

Jul 4, 2026
4 Views

सरकारी योजनाओं से पात्र पिछड़ा वर्ग का कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे : साध्वी निरंजन ज्योति


टेन न्यूज ii 04 जुलाई 2026 ii रिपोर्ट: राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता में विरमा भवन में पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्र अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रत्येक व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए।

बैठक में साध्वी निरंजन ज्योति ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालयों में ओबीसी छात्रों के प्रवेश तथा छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि छात्रावासों में पुस्तकालय, सौर ऊर्जा संयंत्र और शीतल पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान और शिविर लगाए जाएं तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र निर्गमन, संविदा एवं अन्य भर्तियों में आरक्षण, कस्तूरबा गांधी विद्यालय और आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में पिछड़ा वर्ग की भागीदारी की भी समीक्षा की। कौशल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 762 पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 584 लोगों को स्वरोजगार प्राप्त हुआ।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!