बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

कटरा थाना: समाधान दिवस पर 12 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण

By Ten News One Desk

Published on:

425 Views

कटरा थाना: समाधान दिवस पर 12 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण

टेन न्यूज़ !! १२ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

थाना कटरा में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर अधिकारियों ने फरियादियों की 12 शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के दौरान प्राप्त कुल 12 प्रार्थना पत्रों में से 5 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 7 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने कहा, “समाधान दिवस का मूल उद्देश्य यही है कि जनता को न्याय के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को चाहिए कि शिकायतों का सत्यान्वेषण कर मौके से पुष्टि करें और उचित कार्यवाही करें।”

नायब तहसीलदार ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागीय कर्मियों को निर्देशित किया कि लापरवाही अथवा देरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समाधान दिवस में कानूनगो नारायण दास, लेखपाल अनुराग कुमार, कमलेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गौरव कुमार सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने समाधान दिवस की प्रक्रिया पर संतोष जताया और उम्मीद की कि इस तरह के प्रयासों से आमजन की समस्याएं समय पर हल होती रहेंगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment