खुदागंज पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य व धमकी मामले में 2 बाल अपचारी अभिरक्षा में लिए
टेन न्यूज़ ii 23 अप्रैल 2026 ii डेस्क न्यूज़ @शाहजहाँपुर।
जनपद के थाना खुदागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तिलहर के मार्गदर्शन में थाना खुदागंज पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को वादी पक्ष द्वारा थाना खुदागंज में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि वादी के भाई के साथ दो बाल अपचारियों ने अप्राकृतिक कृत्य किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई और वीडियो वायरल करने की भी चेतावनी दी गई।
तहरीर के आधार पर थाना खुदागंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्य और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 23 अप्रैल को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कमलापुर पुलिया मंदिर के पास से दोनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में ले लिया।
पुलिस ने दोनों को नियमानुसार शिशु गृह में रखा और किशोर न्याय अधिनियम के तहत उनके साथ आवश्यक प्रक्रिया अपनाई। इसके बाद उन्हें किशोर न्याय बोर्ड, शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
