बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

तिलहर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई, विद्यायक समेत सैकड़ों भक्त हुए शामिल

By Ten News One Desk

Published on:

141 Views

तिलहर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई, विद्यायक समेत सैकड़ों भक्त हुए शामिल

टेन न्यूज।। 23 अगस्त 2025 ।। अमुक सक्सेना,
रिपोर्ट : अमेक सक्सेना, लोकेशन : शाहजहांपुर

जनपद शाहजहांपुर के नगर तिलहर में जन्माष्टमी के बाद आयोजित होने वाला श्रीकृष्ण की छठी का पर्व शुक्रवार को तिलहर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के प्रसिद्ध स्टेशन रोड स्थित रस्तोगी धर्मशाला दुर्गा मंदिर में सौरभ गुप्ता उर्फ़ रवि एवं उनके परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-राधा की प्रतिमा के सामने विशेष पूजन-अर्चन से हुई। इसके उपरांत कढ़ी-चावल का भोग भगवान को अर्पित किया गया। इस दौरान हल्की-हल्की बारिश ने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन की धुनें गूंजती रहीं और श्रद्धालु पूरे उत्साह से ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे लगाते रहे।

भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा भी पहुंचे, जिन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण कर भक्तों के साथ बैठकर आत्मीय संवाद किया। विधायक ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर अपनी आस्था व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह, सामाजिक सद्भाव और भक्ति का विशेष संगम देखने को मिला। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment