बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

दहेज हत्या के मामले में मदनापुर पुलिस ने वांछित 2 अभियुक्त किये गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

196 Views

दहेज हत्या के मामले में मदनापुर पुलिस ने वांछित 2 अभियुक्त किये गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! २७ अगस्त २०२५ !! पंकज कुमार, मदनापुर/शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर के थाना मदनापुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली इस सफलता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मामला 24 अगस्त 2025 का है, जब पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना मदनापुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि ग्राम नगला बन्नू उर्फ नगरिया निवासी हरिओम सिंह, श्यामवीर सिंह, मुनीशा देवी और सत्यम सिंह ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया और मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मुकदमे में वांछित श्यामवीर सिंह (45) और उसकी पत्नी मुनीशा देवी (43) को मुखबिर की सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार श्यामवीर सिंह के खिलाफ इससे पहले भी दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज रह चुका है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार और महिला कांस्टेबल निक्की शामिल रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment