बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

साहमपुर गांव में बड़ा हादसा, खपरैल व टीन युक्त दीवार गिरने से परिजन घायल

By Ten News One Desk

Published on:

168 Views

साहमपुर गांव में बड़ा हादसा, खपरैल व टीन युक्त दीवार गिरने से परिजन घायल

टेन न्यूज़ !! ०६ सितम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

कटरा थाना क्षेत्र के साहमपुर गांव में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अचानक एक मकान की दीवार और उस पर रखी खपरैल व टीन भरभराकर गिर पड़ी। मलबे के नीचे दबकर रिक्शा चालक शिव सिंह, उनकी पत्नी शकुंतला, चार वर्षीय बेटा राज और तीन वर्षीय बेटी परी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शिव सिंह अपने छोटे से खपरैलनुमा मकान में परिवार के साथ सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे कच्ची ईंटों से बनी दीवार अचानक गिर गई। दीवार के साथ ऊपर रखी खपरैल और टीन भी भरभराकर गिरी और सीधे चारपाई पर सो रहे दंपति व बच्चों पर आ गिरी।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment