• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

24 घंटे में चोरी का खुलासा: पड़ोसी निकला चोर, लाखों की नकदी और चांदी के जेवर बरामद

ByTen News One Desk

Jun 14, 2026
3 Views

24 घंटे में चोरी का खुलासा: पड़ोसी निकला चोर, लाखों की नकदी और चांदी के जेवर बरामद


टेन न्यूज ii 14 जून 2026 ii लोकेशन – औरैया, उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट – ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.90 लाख रुपये नकद और करीब 1.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नेहरू नगर निवासी प्रशांत पोरवाल ने 11 जून को थाना दिबियापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे पांच लाख रुपये नकद और करीब दो किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर वैसुन्धरा तिराहे के पास फफूंद मार्ग स्थित पुलिया के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गोपाल पोरवाल निवासी नेहरू नगर के रूप में हुई, जो पीड़ित का पड़ोसी निकला।

आरोपी ने पूछताछ में चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि पकड़े जाने के डर से चोरी का माल झाड़ियों में छिपा दिया था। शुक्रवार को दोनों चोरी का माल बांटने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया। बरामद सामान में लाखों की नकदी के साथ 18 जोड़ी तोड़िया, छह पायल और दो कमरबंद सहित करीब 1.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!