• Sun. May 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ByTen News One Desk

May 24, 2026
8 Views

तिलहर में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


टेन न्यूज़ !! २४ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में तिलहर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया तथा लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को देखते हुए आम लोगों में सुरक्षा का एहसास भी देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!