बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा: भैंसों से भरी पिकअप पलटी, एसआई की तत्परता से बड़ा हादसा टला

By Ten News One Desk

Published on:

460 Views

मीरानपुर कटरा: भैंसों से भरी पिकअप पलटी, एसआई की तत्परता से बड़ा हादसा टला

टेन न्यूज़ !! ०७ सितम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

जलालाबाद रोड पर शनिवार की शाम करीब 6 बजे नगला पृथ्वी नगरिया के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भैंसों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, लेकिन मौके पर मौजूद एसआई रूप किशोर की चुस्ती और हिम्मत के कारण किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गुनरें निवासी रियाज अपने साथियों अरविंद और नन्हे (पुत्र रितिपाल, निवासी ग्राम कोला जलालाबाद) के साथ पिकअप में 7 भैंसें भरकर बरेली जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने गाय आ जाने से चालक ने वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर तक घिसटते हुए पलट गया।

हादसे के दौरान एसआई रूप किशोर ने अपने दो साथियों और मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से रस्सियां काटकर भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एक भैंस गंभीर रूप से घायल हुई, जबकि बाकी सभी सुरक्षित बचा ली गईं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि पुलिस समय पर न पहुंचती और तत्परता न दिखाती तो कई भैंसों की जान जा सकती थी। मौके पर मौजूद लोगों ने एसआई रूप किशोर और उनकी टीम की साहस और मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना की।

इस घटना ने क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और समय पर कार्यवाही की महत्ता को उजागर किया।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment