बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा में मेगा बिल कैंप का आयोजन, 38 शिकायतों का निस्तारण, 2.40 लाख की वसूली

By Ten News One Desk

Published on:

411 Views

मीरानपुर कटरा में मेगा बिल कैंप का आयोजन, 38 शिकायतों का निस्तारण, 2.40 लाख की वसूली

टेन न्यूज़ !! १९ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। विद्युत विभाग द्वारा मीरानपुर कटरा स्थित बिजली घर पर आयोजित मेगा बिल संशोधन कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस एक दिवसीय विशेष शिविर में कुल 45 उपभोक्ता पहुंचे, जिनमें से 38 की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया।

इस दौरान बिजली बिलों में सुधार करते हुए विभाग ने 2 लाख 40 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की, जिसे विभाग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

कैंप में अधिशासी अभियंता (मुख्यालय) मंध्यांचल केएन पांडेय, एसडीओ धर्मेंद्र सिंह, जेई मुनेंद्र यादव, अंकुर बाबू और विज्ञान मिश्रा समेत विभाग की पूरी टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही और उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।

अधिकारियों ने बताया कि,“इस तरह के शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करना है, जिससे पारदर्शिता के साथ-साथ उपभोक्ता संतुष्टि भी सुनिश्चित हो सके।”

कैंप में पहुंचे उपभोक्ताओं ने विभाग की इस पहल की सराहना की और नियमित रूप से ऐसे शिविर लगाए जाने की मांग की।

स्थानीय लोगों में विभाग की सक्रियता से संतोष का माहौल है, और अब उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी उनकी शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment