बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम उमेश प्रताप सिंह के साथ नगर क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा लिया

By Ten News One Desk

Published on:

189 Views

मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम उमेश प्रताप सिंह के साथ नगर क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा लिया

टेन न्यूज़ !! १३ जुलाई २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर

मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य श्री सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम उमेश प्रताप सिंह के साथ नगर क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायेजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से वार्ता की तथा उनकी समस्याओं को सुना।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की तथा आश्वासन दिया की शासन प्रशासन द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया की राहत कार्य में लगी टीमें निरंतर कार्य में लगी हुई हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुभाष नगर कॉलोनी, ककरा, अजीजगंज, बरेली मोड़ सहित नगर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण करने के साथ ही आवश्यक दवाइयों सहित उनके रहने एवं भोजन का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान नगर आयुक्त विपिन मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment