बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

मिशन शक्ति फेज़-5.0 : महिला सुरक्षा दल ने बालिकाओं को किया जागरूक

By Ten News One Desk

Published on:

75 Views

मिशन शक्ति फेज़-5.0 : महिला सुरक्षा दल ने बालिकाओं को किया जागरूक

टेन न्यूज !! २३ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज

कन्नौज पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में सोमवार को जनपद के सभी थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल ने मिशन शक्ति अभियान फेज़-5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और बाज़ारों में पहुंचकर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा दल ने चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उन्हें सुरक्षित और सशक्त वातावरण देने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई।

बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबर जैसे—

वूमेन पावर लाइन : 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा : 112, एम्बुलेंस सेवा : 108, चाइल्ड लाइन : 1098, स्वास्थ्य सेवा : 102, महिला हेल्पलाइन : 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076, साइबर हेल्पलाइन : 1930

की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए।

महिला सुरक्षा दल ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और महिलाओं से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

इसके अतिरिक्त थाना परिसर में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य और वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment