विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने किया पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का किया आह्वान

टेन न्यूज़ !! 12 जुलाई २०२६ !! रिपोर्टर : पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। वन महोत्सव-2026 के तहत नगर पंचायत कटरा परिसर में रविवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
विधायक डॉ. प्रिंस ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और जल संरक्षण का सबसे बड़ा आधार हैं। उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, सर्वेश कश्यप, अंशुल गुप्ता, सगीर खान, शकील मंसूरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वन विभाग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, डिप्टी रेंजर अमित कुमार तथा वन दरोगा शाहिद हुसैन ने लोगों को पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाकर स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण संतुलित समाज का निर्माण करना रहा।