मझोला में विहिप-बजरंग दल ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर, 87 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

टेन न्यूज़ !! 12 जुलाई २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो
पीलीभीत। मझोला नगर के ग्राम टांडा में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमरिया के चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम में डॉ. फिरोज बेग, प्रहलाद राणा, राजीव कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। चिकित्सकों ने कुल 87 मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच सहित विभिन्न मौसमी एवं अन्य बीमारियों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराईं।
शिविर को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विहिप नगर अध्यक्ष सूर्या प्रकाश वर्मा, बजरंग दल नगर संयोजक रविन्द्र नेगी, प्रमोद, करन कश्यप, भगवानदास, सहदेव, आकाश, दिलीप सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
रिपोर्ट : रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत