• Fri. May 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हाईवे क्रॉसिंग बंद होने से वाहन चालकों में रोष, पंप तक पहुंचना हुआ मुश्किल

ByTen News One Desk

May 1, 2026
8 Views

हाईवे क्रॉसिंग बंद होने से वाहन चालकों में रोष, पंप तक पहुंचना हुआ मुश्किल


टेन न्यूज़ ii 01 मई 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा,

फतेहगंज पूर्वी/बरेली —नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा अचानक हाईवे की क्रॉसिंग बंद किए जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरेली-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर स्थित ‘फिल एंड फ्लाई’ पेट्रोल पंप के सामने बनी रोड क्रॉसिंग को एक सप्ताह पूर्व कंक्रीट होल्डरों से बंद कर दिया गया।

इस निर्णय से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी लेने आने वाले वाहन चालकों को करारा झटका लगा है। अब उन्हें पंप तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर से अधिक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त रोड क्रॉसिंग वर्षों पहले वाहन चालकों की सुविधा के लिए बनाई गई थी, लेकिन अचानक इसे बंद कर देना समझ से परे है। जनहित में इस क्रॉसिंग को पुनः खोले जाने की मांग उठने लगी है।

इस संबंध में हरिओम अग्रवाल सहित कई लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के इस कदम का विरोध करते हुए जल्द समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!