• Wed. Jul 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गरीबों की उम्मीद बने समाजसेवी सगीर खान, तालाब पैमाइश के बीच बस्ती पहुंचकर सुनी पीड़ा

ByTen News One Desk

Jul 15, 2026
4 Views

गरीबों की उम्मीद बने समाजसेवी सगीर खान, तालाब पैमाइश के बीच बस्ती पहुंचकर सुनी पीड़ा


टेन न्यूज़ !! १५ जुलाई २०२६ !! रिपोर्टर: पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नगर के चर्चित सरकारी तालाब की पैमाइश को लेकर प्रभावित बस्ती के गरीब परिवारों में चिंता का माहौल है। वर्षों से अपने छोटे-छोटे आशियानों में रह रहे लोगों को अपने घरों के भविष्य की चिंता सता रही है। ऐसे समय में समाजसेवी सगीर खान बस्ती पहुंचे और लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

सगीर खान ने कहा कि गरीब का आशियाना उसकी जिंदगी भर की कमाई, परिवार की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य का आधार होता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि किसी भी कार्रवाई से पहले मानवीय संवेदनाओं और सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि किसी भी गरीब और निर्दोष परिवार के साथ अन्याय न हो।

बस्तीवासियों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और अब बेघर होने की आशंका से डरे हुए हैं। सगीर खान ने भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पूरी मजबूती से पहुंचाई जाएगी और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में उनका साथ गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!