Nagar Panchayat Up Chunav :”मीरानपुर कटरा में साइकिल की गूंज: डॉ. भरत पटेल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब”
टेन न्यूज़ ii 21 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर कस्बे का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। इसी क्रम में मोहल्ला बंगशान सेकंड में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। समाजसेवी अफजाल अंसारी ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने सपा चुनाव चिन्ह साइकिल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
जनता को संबोधित करते हुए डॉ. भरत पटेल ने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि नगर के विकास, स्वच्छता और बेहतर मूलभूत सुविधाओं का चुनाव है।
उन्होंने जनता से अपील की कि साइकिल के निशान पर मतदान कर विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी जीत पूरे नगरवासियों की जीत होगी और वे हर वर्ग के हित में कार्य करेंगे।
वहीं, नदीम अंसारी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. पटेल को ईमानदार, कर्मठ और संघर्षशील प्रत्याशी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता और बढ़ता जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि जनता बदलाव चाहती है और साइकिल को विजयी बनाना चाहती है।
इस दौरान अफजाल अंसारी, नन्हें, तौफीक, मोविन, मंसूर अंसारी, नुराइन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
