राष्ट्रीय किसान महापंचायतें 13 से 17 अगस्त तक, रींगस, बांदीकुई और बरसाना में होंगे आयोजन

कार्यकर्ताओं की बिना टिकट यात्रा, रेलवे प्रबंधन को दी गई सूचना
टेन न्यूज।। 05 अगस्त 2025 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहाँपुर
भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) की ओर से इस वर्ष भी राष्ट्रीय किसान महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के आदेशानुसार यह आयोजन तीन चरणों में होगा।
पहली महापंचायत 13 अगस्त 2025 को राजस्थान के सीकर जिले के रींगस में आयोजित होगी। दूसरी महापंचायत 14 अगस्त को बांदीकुई, जनपद दोसा (राजस्थान) में होगी। दोनों पंचायतों की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी केपी सिंह करेंगे।
इसके बाद तीसरी महापंचायत 16 और 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना में आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी (युवा मोर्चा) प्रमोद कुमार वर्मा करेंगे।
प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता महापंचायत में भाग लेने के लिए रेल यात्रा बिना टिकट करेंगे, जिसकी सूचना सभी रेल प्रबंधकों को दी जा चुकी है।






