बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

शाहजहांपुर में राज्य कर्मचारी साहित्यकार हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितम्बर तक होंगें

By Ten News One Desk

Published on:

246 Views

शाहजहांपुर में राज्य कर्मचारी साहित्यकार हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितम्बर तक होंगें

टेन न्यूज़ !! २८ अगस्त २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर

पुरस्कार समिति के सभापति डॉ0 अखिलेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, दूरभाष सं0-0522-2213943, उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों की प्रख्यात साहित्यिक संस्था है।

संस्था का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषाओं / बोलियों, उर्दू भाषा (फारसी लिपि में) के साहित्य की समृद्धि प्रचार एवं राज्य कर्मियों में साहित्यिक अभिरुचि उत्पन्न करना है। उत्तर प्रदेश शासन की योजना के अन्तर्गत राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों को देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली प्रदेश की भाषाओं / बोलियों में मौलिक एवं दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा के लिए पुरस्कार प्रदान किये जाने हैं। इन सभी पुरस्कारों की धनराशि रुपये एक-एक लाख होगी।

हिन्दी/उर्दू, गद्य/पद्य में सृजनात्मक साहित्य के अतिरिक्त यात्रा वृत्तांत, आत्मकथा, जीवनी, संस्कृति, संस्मरण, विज्ञान, पर्यावरण, अद्यावधिक विषय, आलोचनात्मक साहित्य, भूगोल, इतिहास, दर्शन, पौराणिक, शिक्षा एवं वित्त से सन्दन्धित पुस्तकें या अन्य भाषा में लिखी गयी उपयोगी पुस्तकों का हिन्दी / उर्दू में किये गये अनुवाद की पुस्तकें भी पुरस्कार हेतु विचारणीय होंगी।

जनपद के राज्यकर्मी साहित्यकार अधिक से अधिक संख्या में अपनी प्रविष्टियाँ प्रेषित कर सकते हैं। राज्यकर्मी साहित्यकारों को अपनी प्रविष्टि सचिव पुरस्कार समिति, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, कक्ष सं0-119 ब, भूतल, निकट गेट सं0–9, उत्तर प्रदेश सचिवालय, हजरतगंज, लखनऊ-226001, के पते पर भेजनी है।

इस हेतु निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन फार्म दिनांक 15 सितम्बर, 2024 तक भर दें एवं प्रविष्टियाँ 4 प्रतियों में ऑनलाइन फार्म के प्रिंटआउट तथा पुस्तको सहित दिनांक 22 सितम्बर, 2024 तक प्राप्त हो जाना चाहिए। पुरस्कार दिये जाने की सख्या व प्रकृति में पुरस्कार चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment