• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जलभराव और बंद शौचालयों से जूझ रहा पोखरावा गांव—ग्रामीणों ने उठाई आवाज

ByTen News One Desk

Apr 22, 2026
4 Views

जलभराव और बंद शौचालयों से जूझ रहा पोखरावा गांव—ग्रामीणों ने उठाई आवाज


टेन न्यूज़ ii 22 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,
कन्नौज (तालग्राम) |
कन्नौज जनपद के विकासखंड तालग्राम अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरावा में मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने ग्रामीणों का जीवन मुश्किल कर दिया है। गांव में जलभराव और सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति से लोग खासे परेशान हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के मुख्य मार्गों पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात ही नहीं, सामान्य दिनों में भी सड़कों पर पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत होती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा गांव में बने सार्वजनिक शौचालय भी समस्या का कारण बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय समय पर नहीं खुलते और उनकी नियमित साफ-सफाई भी नहीं होती। मजबूरी में लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जो स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों के विपरीत है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और शौचालयों के नियमित संचालन व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गांव में स्वच्छता और सुविधाओं का स्तर सुधर सके।
टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!