• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त तैयारी, शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक ने ली हाई-लेवल मीटिंग

ByTen News One Desk

Apr 22, 2026
5 Views

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त तैयारी, शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक ने ली हाई-लेवल मीटिंग


टेन न्यूज़ ii 22 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@
शाहजहांपुर |
जनपद शाहजहांपुर में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहांपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित सभी संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग दी गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक केंद्र पर एक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर उसकी जिम्मेदारी तय की जाए। अभ्यर्थियों के प्रवेश के दौरान सघन चेकिंग की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर न जा सकें।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए थाना प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि परीक्षा के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति न बने।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर से रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!