बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

पुवायाँ पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को दबोचा, मुखबिर की सूचना पर की गई बड़ी कार्रवाई

By Ten News One Desk

Published on:

172 Views

पुवायाँ पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को दबोचा, मुखबिर की सूचना पर की गई बड़ी कार्रवाई

टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर जनपद के थाना पुवायाँ पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दहेज हत्या के गंभीर प्रकरण में वांछित अभियुक्त पिंकू त्रिवेदी पुत्र प्रेमकुमार उर्फ गुड्डू, निवासी ग्राम गंगसरा, थाना पुवायाँ को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को थाना पुवायाँ क्षेत्र में वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 0788/25, धारा 80(2)/115(2)/352/85 BNS एवं 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया था।
वादी ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री से विवाह के बाद ससुराल पक्ष द्वारा एक मोटरसाइकिल और ₹2 लाख नकद की अतिरिक्त दहेज मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया गया, जिसके बाद उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में गठित टीम को सोमवार को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त जेवा मोड़ तिराहा, ग्राम करनापुर हाईवे रोड पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर अभियुक्त को सुबह 11:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम पिंकू त्रिवेदी पुत्र प्रेमकुमार उर्फ गुड्डू (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम गंगसरा बताया। पुलिस ने अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर से डेस्क रिपोर्ट।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment