• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Apr 15, 2026
5 Views

रायबरेली: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! १५ अप्रैल २०२६ !! रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली

​रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नसीराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

​मुठभेड़ का विवरण
​जानकारी के अनुसार, नसीराबाद पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस का सामना बाइक सवार बदमाशों से हुआ। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके दो अन्य साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
​पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए बदमाशों का विवरण निम्न प्रकार है:
​अफ़जल (घायल): निवासी जनपद अमेठी। इसके पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​गुड्डू: निवासी नसीराबाद, रायबरेली।
​मुकीम: निवासी नसीराबाद, रायबरेली।

​लूट की घटना का खुलासा
​पकड़े गए ये तीनों बदमाश पिछले कुछ दिनों से इलाके में सक्रिय थे। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों हाल ही में नसीराबाद थाना क्षेत्र में हुई मंगलसूत्र लूट की घटना के मुख्य आरोपी हैं। इनके पास से अवैध असलहा, कारतूस और लूट से संबंधित सामान बरामद होने की सूचना है।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!